बहेड़ी थाना क्षेत्र से सटे बघौनी गाछी के निकट अज्ञात अपराधियों ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा को मारी गोली ,धटनास्थल पर ही छात्रा की मौत।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अभी अभी बहेड़ी/शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही हें। ट्यूशन पढ़कर आ रही एक छात्रा को बदमाशों ने गोली मार दी हें। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हें।बताया जा रहा हें कि छात्रा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई हें
घटना सुबह 9बजे के करीब की बतायी जा रही हें।

अपने घर से उक्त छात्रा ट्यूशन पढ़ने बहेड़ी की और तड़के सुबह गई थी लौटने के क्रम में बघोनी गाछी के नजदीक उसे गोली मार दी गई हें। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर हो गई हें और ग्रामीणों में गुस्सा हें।

इधर सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना की पुलिस और समस्तीपुर जिला के शिवाजी नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई हें ,बताया जा रहा हें कि गोली मारकर हत्यारा फरार हो गया हें।मृतक छात्रा के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हें।खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिये नहीं उठाया गया हें।सूचना मिल रही हें कि उक्त छात्रा को आसपास का ही एक लड़का तंग कर रहा था जिसे लेकर छात्रा ने स्थानीय थाना को आवेदन दी थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई।स्थानीय गुस्साए लोंगों ने बहेड़ी सिंघिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया हें।सूचना मिल रही हें कि दरभंगा जिला के कई पुलिस पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये हें ,छानबीन की जा रही हें।