गौड़ा बौराम में दलित, अतिपिछड़ा,अल्पसंख्यक संवाद का होगा आयोजन, पूर्व विधायक डॉ.इजहार अहमद और मंत्री संतोष कुमार सुमन होंगे शामिल।

क्या आसन विधानसभा चुनाव में गौड़ा बौराम से एनडीए से हम पार्टी अपनी उम्मीदवारी पेश करेगी ?

हम के जिला प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव मे एनडीए को जिले के दस मे दस सीट जिताने का किया आह्वान।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

आगामी 30 अगस्त, 2025 को गौड़ा बौराम के नाड़ी परती मैदान में “दलित, मुस्लिम का कांफ्रेंस – दलित अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक संवाद” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।


यह कार्यक्रम शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा।इस महत्वपूर्ण संवाद में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद और बिहार सरकार में मंत्री, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संतोष कुमार सुमन प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इस आयोजन में जीतन राम मांझी, पूर्व मनोनीत सदस्य, राज्य खाद्य आयोग, पूर्व मुख्यमंत्री (बिहार सरकार) भी उपस्थित रहेंगे। पूर्व विधायक डॉ.इजहार अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह आयोजन दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच संवाद स्थापित करने और उनके मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से इन समुदायों के उत्थान और सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श होगी। जिसमें एनडीए के साथियों को भी बुलाया गया है। हम पार्टी के जिला प्रभारी आर के दत्ता ने आगामी 30अगस्त को नाड़ी परती मैदान में आयोजित दलित अतिपिछडा अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव मे एनडीए को जिले के दस मे दस सीट जिताने का आह्वान किया।नाड़ी परती मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। यह संवाद इन समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। मौके पर हम नेता लक्ष्मी सदा,रामसुधारी सदा,युवा जिलाध्यक्ष संतोष कु सिन्हा,मिश्रीलाल मंडल,ज्योति देवी सहित बडी संख्या मे स्थानीय कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।