कमला नदी में बही नाबलिक लड़की का शवं 48 घंटे बाद पानी में तैयरता हुआ मिला।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल अनुमंडल के बड़गांव थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नाबालिग लड़की कमला नदी के तेज बहाव में बह जाने से लापता हो गई थी। जिसे 48 घंटे बाद जलैय थाना क्षेत्र के झमटा गांव के निकट से गुजरने वाले कमला नदी से शव को तैरता हुआ मिला। जिसे जलैय थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इधर मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार पलवा गांव निवासी मो. तैयब की 18 वर्षीय पुत्री गुलशन खातुन बीते शुक्रवार को कमला नदी में नहाते के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और लापता हो गई।
एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया है और नदी के विभिन्न हिस्सों में लापता लड़की की तलाश करने लगी। लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पाया। रविवार को दोपहर में घटनास्थल से एक किमी की दुरी पर किसी राहगीर ने शव को कमला नदी में तैरता हुआ देखकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। उसके बाद शव के शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचना दी गई। शिनाख्त होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।