ड्राफ्ट मतदाता सूची का बूथ पर जाँच पड़ताल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित-माले,

कर्जा मुक्ति आंदोलन को धारदार बनाने की बनेगी योजना,13 को होगा कर्ज मुक्ति मार्च।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

भाकपा माले दरभंगा जिला कमिटी की विस्तारित बैठक भाकपा माले जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया। बैठक की शुरुआत मृतक साथियों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि भाकपा माले भारत निर्वाचन आयोग की बिहार वोट बंदी नीति के झूठ को उसी दिन से उजागर कर रही है। जिस दिन से इसे बिहार की जनता पर थोपा गया था। जमीनी रिपोर्ट और चुनाव आयोग के अपने आंकड़ों से पता चलता है कि 2 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए जा चुके है और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लोगों के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मताधिकार से वंचित होना हमारे संविधान और लोकतंत्र पर एक कलंक है। चुनाव आयोग को पत्र देने के बाद भी अभी तक किन कारणों से लोगों का नाम काटा गया है इसकी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिला में अभी 2 बूथ का जांच पड़ताल कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपा गया है। और जगह जगह जांच चल रही है। जिसके बाद चुनाव आयोग का वोट बंदी का पोल खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ऊपरी अधिकारी पर करवाई के बदले बीएलओ पर करवाई गलत है। वही राज्य कमिटी के सदस्य सह ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी ने कहा कि पूरे जिला के अंदर माइक्रो फाइनेंस के कर्ज तले महिला दबी हुई है। जगह जगह से आत्महता की खबर आ रही है। कही फाइनेंस कंपनी द्वारा महिला उत्पीड़न की खबर आ रही है। जिसके खिलाफ ऐपवा के द्वारा पूरे बिहार में कर्जमुक्ति आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। 13 अगस्त को दरभंगा में कर्जमुक्ति मार्च निकाला जाएगा। वही वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि अगस्त का सप्ताह आजादी आंदोलन के महानायक को याद करने का महीना है। 13 अगस्त को अग्रेजों की गोली खाकर शहीद हुए अब्दुल शेख सईद का शहादत दिवस मनाया जाएगा।
वही इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि बीएलओ का सहयोग लेकर छूटे और कटे हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने का अभियान चलाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पप्पू पासवान,नंदलाल ठाकुर,अशोक पासवान,साधना शर्मा,रानी सिंह,ललन पासवान,विनोद सिंह,मनोज यादव,रंजन प्रसाद सिंह,प्रो कल्याण भारती,अमित पासवान,राम विलास मंडल,मोहम्मद जमालुद्दीन,अनुपम कुमारी सहित कई लोग शामिल थे।