सीपीआईएम की बैठक,28 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी
सीपीआईएम की बैठक,28 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी
सीपीआईएम की बैठक,28 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
लहेरियासराय गुदरी बाजार स्थित सीपीआईएम कार्यालय में बहादुरपुर और हनुमाननगर इलाके की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में पार्टी नेता सीताराम महतो 77 वर्ष के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक की अध्यक्षता सुशीला देवी,राम सागर पासवान और रामजी राय ने की। इसमें बहादुरपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी,जनता से जुड़े मुद्दे और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। बहादुरपुर के सचिव गणेश महतो और हनुमान नगर के सचिव सुनील शर्मा ने इलाके की समस्याओं पर विस्तार से बात रखी। फैसला लिया गया कि 28 अगस्त को बहादुरपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर अभियान चलाया जाएगा। इस सम्मेलन को सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता अशोक ढाबले,ललन चौधरी और विधायक दल के नेता अजय कुमार संबोधित करेंगे। राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है,और देश में नफरत फैलाने की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर पार्टी का मजबूत क्षेत्र है,इसलिए यहां से पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। पार्टी नेता श्याम भारती ने कहा कि पार्टी बहादुरपुर की जनता की समस्याओं जैसे भ्रष्टाचार,पानी की किल्लत,जमीन,रोजगार,आवास और सड़कों के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले की सभी 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन,भाजपा को हराने का काम करेगा। बैठक में कई अन्य नेताओं ने भी विचार रखे और तय किया गया कि बहादुरपुर के विभिन्न गांवों में विजयकांत ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई जाएगी और जिला स्तर पर संकल्प सभा में भाग लिया जाएगा।
बहादुरपुर पुलिस ने अपनी बहादुरी दिखाते हुये लूट की घटना को महज 24घंटे में किया सफल उद्भेदन ,लूटा गया समान बरामद ,तीन अभियुक्त गिरफ्तार ,पिस्टल और गोली बरामद।
ड्राफ्ट मतदाता सूची का बूथ पर जाँच पड़ताल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित-माले, कर्जा मुक्ति आंदोलन को धारदार बनाने की बनेगी योजना,13 को होगा कर्ज मुक्ति मार्च।