कटिहार के कोढ़ा थाना पुलिस को 28 जुलाई की रात हुई बड़ी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 9.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।आरोपी के पास से साथ ही 3,000 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का हनुमान लॉकेट, सिकड़ी, सोने जैसी चेन और अंगूठियां, पायल, चूड़ी, आधार कार्ड, मोबाइल और तीन हजार कैश बरामद किए।
गैस कटर से तोड़े ताले, गहने-कैश उड़ाए
पीड़ित राजेंद्र प्रसाद साह (65) निवासी नक्कीपुर दक्षिण सिमरिया के निवासी हैं। उन्होंने 29 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि चोरों ने गैस कटर से मुख्य दरवाजे और दो कमरों के ताले तोड़े थे। इसके बाद गोदरेज से 9.50 लाख के गहने और 2 लाख नकद चोरी कर लिए थे।
एक आरोपी धराया, बाकियों की तलाश जारी
इस चोरी की जांच में तकनीकी शाखा और वैज्ञानिक अनुसंधान टीम से मदद लिया गया। पुलिस ने स्थानीय मासिक दागी चंदन कुमार पासवान (28) निवासी नक्कीपुर बिचटोला को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। साथ ही अन्य साथियों के शामिल होने की भी बताई।
पुलिस टीम बाकी आरोपियों की तलाश और चोरी के शेष सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
