एक बहन की राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है-संजय सिंह

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर, दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान शामिल हुए। कार्यक्रम में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से आई सैकड़ों बहनों ने भाग लिया और महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह को राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान, संजय सिंह पप्पू सिंह ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “एक बहन की राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। हमारे लिए, हमारी बहनें ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी सुरक्षा और सम्मान हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।” संजय सिंह पप्पू सिंह ने इस मौके पर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा बहनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और विभिन्न सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।मौके पर बहनों ने भावपूर्ण तरीके से कहा कि जब भी हम मुसीबत में होते हैं, अपने भाई को याद करते हैं और हमारे भाई के रूप में हमेशा पप्पू सिंह मौजूद रहते हैं। हम सभी खुदनसीब हैं कि हमें संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह जैसा भाई मिला है, जो हमारे लिए सहारा और सुरक्षा का प्रतीक हैं। इस मौके पर कई स्थानीय बीजेपी नेता सुधा देवी,रिंकू देवी,जीवछि देवी,शांति देवी,रंजीत देवी,लक्ष्मी देवी,पूनम देवी आदि सैकड़ों की संख्या में बहने और कार्यकर्ता भी शामिल रही। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।