कमला नदी में बही नाबालिग, एनडीआरएफ टीम खोज में जुटी।
कमला नदी में बही नाबालिग, एनडीआरएफ टीम खोज में जुटी।
कमला नदी में बही नाबालिग, एनडीआरएफ टीम खोज में जुटी।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल के बड़गांव थाना क्षेत्र में बीते दिन एक नाबालिग लड़की कमला नदी के तेज बहाव में बह जाने से लापता हो गई है। सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से पहुंची एनडीआरएफ की टीम लापता लड़की की तलाश में युद्धस्तर पर जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, लापता लड़की की पहचान पलवा गांव निवासी मो. तैयब की 18 वर्षीय पुत्री गुलशन खारुन के रूप में हुई है। मोहम्मद तैयब मूल रूप से कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मेरची गांव के रहने वाले हैं और हाल ही में पलवा गांव में आकर बसे हैं।
बताया जा रहा है कि गुलशन खारुन बीते दिन नदी में नहाने गई थी, तभी अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और लापता हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई।
एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया है और नदी के विभिन्न हिस्सों में लापता लड़की की तलाश कर रही है। हालांकि, नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और एनडीआरएफ टीम को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। गुलशन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।