सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के नवलपुर में शुक्रवार को कानू अधिकार रैली की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्या विनोद प्रसाद ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 अगस्त को सीवान टाउन हॉल में होने वाली कानू अधिकार रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना था।

बैठक में लोजपा के जिला अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही हमारी पहचान है। उन्होंने सभी से आगामी 13 अगस्त को सीवान टाउन हॉल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने की अपील की।

जिला अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर उन्हें अपने अधिकार नहीं मिले तो आगामी विधानसभा चुनाव में सभी स्वजाती एकता दिखाते हुए ऐसे राजनीतिक दल को वोट देंगे जो कानू जाति के विकास और कल्याण के लिए काम करेगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बादशाह साह, हैप्पी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, ऋषिदेव साह, ब्रजेश गुप्ता, रवींद्र कुमार गुप्ता, बसंत साह, राजा कुमार, सत्येंद्र कुमार और विकाश गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।