कानून से उपर कोई नहीं चाहे वह पुलिस की वर्दी में ही क्यों ना हो ,आय से अधिक मामले में जहानाबाद जिला में पदस्थापित डीएसपी (मुख्यालय )के तीन ठिकानों पर हुई हें छापेमारी :विशेष निगरानी इकाई ॥

दस्तक 7मीडिया /

जहानाबाद के डीएसपी (मुख्यालय )के यहां विशेष निगरानी इकाई के छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज ,प्रॉपर्टी डिड ,बेंक के खातों का विवरण ,संदिग्ध निवेश के कई कागजात एवं महंगे समान की बरामदगी बताई जा रही हें।विशेष निगरानी इकाई की टीम फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रही हें ,हालांकि एक बड़े निजी अस्पताल की चर्चा हें जो काफी महंगे हें यही नहीं मकान भी आलीशान हें जिसे लेकर भी छानबीन की जा रही हें हालांकि टीम के कोई भी सदस्य इन बातों पर मुहर अब तक नहीं लगाए हे।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने जहानाबाद में पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार के पटना, खगड़िया और जहानाबाद स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई थी । यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों के तहत की गई हें। डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ कांड संख्या 16/2025 दर्ज की गई हें , जिसमें उन पर 1 करोड़ 52 लाख 42 हज़ार 469 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।बताया जा रहा हें कि यह संपत्ति कथित तौर पर उनकी आय के स्रोतों से कई गुना अधिक है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और बीएनएस 2023 की धारा 61(2)(ए) के तहत मामला दर्ज की गई हें।

SVU सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी के ठिकानों पर छापेमारी के लिए विशेष न्यायाधीश सतर्कता, पटना की अदालत से तलाशी वारंट जारी हुआ था । इसके बाद ही  तीनों जिलों में अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी। छापेमारी की अगुवाई खुद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही थी।

खास बात यह है कि SVU ने खुद अपने थाने में मामला दर्ज किया है, जो इस बात का संकेत है कि मामले में पर्याप्त प्राथमिक सबूत मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भ्रष्टाचार के इस हाई-प्रोफाइल केस ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी पर इस स्तर का आरोप बिहार पुलिस की छवि के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।SVU की टीम का साफ कहना है  कि कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वह पुलिस वर्दी में ही क्यों न हो।