कुशेश्वरस्थान में भीषण जाम,श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगी बैरिकेडिंग बनी आम लोगों की मुसीबत–घंटों फंसे रहे राहगीर और वाहन

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता दरभंगा /
रक्षाबंधन के अवसर पर कुशेश्वरस्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा के लिए सड़क पर लगाए गए बैरिकेडिंग ने शुक्रवार को भारी जाम की स्थिति पैदा कर दी। मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग के कारण रास्ता संकरा हो गया,जिससे बस स्टैंड से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में दोपहिया,तीन पहिया,चार पहिया वाहन,स्कूल वैन,ट्रैक्टर और बसें तक फंसी रहीं। जाम के कारण आम लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। हालात इतने खराब हो गए कि पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह नहीं मिल रही थी।दुकानदारों ने जताई नाराजगी शिवनगर इलाके में बैरिकेडिंग को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना था कि बिना सही योजना के बैरिकेडिंग लगाई गई,जिससे उनकी दुकानदारी पर असर पड़ा और ग्राहकों का आना-जाना बंद हो गया।जाम हटाने में जुटे रहे समाजसेवी और पुलिस
जाम को हटाने में स्थानीय प्रशासन,बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था के अध्यक्ष राजीव पोद्दार,पुलिसकर्मी मोहम्मद मुमताज़और चौकीदारों की टीम ने मिलकर कड़ी मशक्कत की। हालांकि घंटों बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई,लेकिन लोगों ने प्रशासन से भविष्य में बेहतर योजना और ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की है।