भागलपुर में करंट लगने से बिजली विभाग के स्टाफ की मौत हो गई। पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक मो. सेराज पश्चिम के मालदा जिले का रहने वाला था। घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के ज्योति बिहार कॉलोनी स्थित सब डिवीजन के पास की है।
मृतक के दोस्त मोहम्मद बबलू ने बताया कि सेराज पोल पर काम कर रहा था। अचानक उसे झटका लगा। सीधे जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में मौके पर मौजूद उसे उठाकर जवाहर लाल नेहरू कॉलेज सह अस्पताल लेकर गए। जहां नब्ज देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया शव।
शटडाउन के बाद भी फैला करंट
जानकारी के मुताबिक शटडाउन होने के बाद पर पोल पर रिटर्निंग करंट आ गया। जिससे मिस्त्री की जान चली गई। भाई सजत के बयान के आधार पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना से बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। आखिर इस हादसे का जिम्मेवार कौन है।
