सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया,

विद्यालय में ऐसे आयोजनों से बच्चों में बढ़ता है प्रेम,अपनापन और एकता : निदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

लहेरियासराय स्थित सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पवित्र पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाई-बहन के प्रेम के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं छात्र भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। इस मौके पर स्कूल की चीफ ट्रस्टी मधुलिका श्रीवास्तव ने बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व बताया और अपने स्नेह से सभी को प्रोत्साहित किया। विद्यालय निदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के बीच प्रेम,अपनापन और एकता का संदेश जाता है।प्रधानाचार्य पवन कुमार राय ने भी बच्चों को इस पवित्र रिश्ते की अहमियत समझाते हुए कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और एक-दूसरे के साथ प्रेम और सहयोग से रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और स्कूल का माहौल भाई-बहन के प्यार से भावुक और खुशनुमा बन गया।