15 अगस्त तक कर सकते है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन
15 अगस्त तक कर सकते है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन
15 अगस्त तक कर सकते है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति एवं विज्ञान तथा तकनीकी के क्षेत्र में असाधारण/उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए *प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार* प्रदान किया जाता है।
उल्लेखित है कि इस पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नामांकन/अनुशंसा की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल http://awards.gov.in पर उपलब्ध है।
वरीय उप समाहर्त्ता-सह-जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, दरभंगा प्रियंका कुमारी ने कहा कि पूर्व में नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 तक कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के अन्तर्गत जिले के राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले असाधारण/उत्कृष्ट बच्चों विशेषकर बालिकाओं, कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय एवं दिव्यांग बच्चों का निर्धारित तिथि तक नामांकन/अनुशंसा किया जाना है।
जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों से अपील है कि ऐसे उत्कृष्ट/असाधारण कार्य करने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को चिन्ह्ति कर निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन नामांकन अवश्य करवाएं।