11 अगस्त को प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में होगा प्रमण्डल स्तरीय बिहार आइडिया फेस्टिवल
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा नवप्रवर्तन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रमण्डल स्तरीय *‘‘बिहार आइडिया फेस्टिवल, 2025’’* का आयोजन 11 अगस्त 2025 को दरभंगा जिला के प्रेक्षागृह, लहेरियासराय, दरभंगा में अपराह्न 02ः00 बजे से 04ः00 बजे तक किया जाएगा।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मंत्री, उद्योग विभाग, बिहार सरकार श्री नीतीश मिश्रा द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के युवाओं और नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिलों से लगभग 10 हजार बिजनेस आइडिया को एकत्रित कर, नवाचार करने वाले स्टार्टअप संस्थापनों की पहचान करना, उन्हें आवश्यक पूंजी प्रवाह कर, मार्गदर्शन कर, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया कवरेज उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से दरभंगा प्रमण्डल की प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को एक राष्ट्रीय मंच प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल पूरे राज्य में उद्यमिता के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। कोई भी उद्यमी अपने बिजनेस आइडिया को स्टार्टअप पोर्टल पर अपलोड कर इस पहल में भाग ले सकता है।
