गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर के श्रावणी मेला का महोत्सव 8एवं 9अगस्त को ,डीएम और एएसपी ने लिया जायजा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  ने आज जाले प्रखंड के रतनपुर पंचायत में स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बाबा गंगेश्वर नाथ श्रावणी मेला का महोत्सव का आयोजन 8 और 9 अगस्त को किया जा रहा है ।
इस महोत्सव में काफी श्रद्धालुओं की आने की संभावना है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया ।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से सैकड़ो वर्ष पूर्व बाबा गणेश्वर नाथ महादेव मंदिर के इतिहास एवं प्रसंग को जीवंत करना है। इस महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो और सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया ।
आज 8 अगस्त को कलश शोभा यात्रा निकाली गई और रुद्राभिषेक भी कराया गया।

9 अगस्त को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां बजरंग म्यूजिकल ग्रुप तथा प्रज्ञा रानी की प्रस्तुति होगी कुंज बिहारी मिश्र की प्रस्तुति होगी 

निराला ग्रुप द्वारा महादेव झांकी और पारंपरिक नृत्य
डिंपल भूमि की प्रस्तुति और माधव राय एवं डोली सहित की प्रस्तुति हो जो काफी आकर्षक और आनंदमय होगी।
कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए काफी संख्या में पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है।सीडीपीओ इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष को विधि व्यवस्था संधारण के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सभी प्रकार के आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।इस कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।