जहानाबाद जिले के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय )संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई का छापा।
दस्तक7मिडिया/संजय कुमार राय
निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबाद मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।बताया जा रहा हें कि आय से अधिक मामले में यह छापेमारी हो रही हें।
सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम ने पटना, खगड़िया स्थित उनके निजी आवासों के साथ-साथ जहानाबाद में उनके सरकारी आवास पर छापेमारी की जा रही हें।यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक निगरानी विभाग की टीम दस्तावेजों और अन्य सबूतों की छानबीन कर रही है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।बताया जा रहा हें कि इनके अस्पताल पर भी विशेष निगरानी इकाई की टीम छापेमारी कर रही हें।
आवास का फोटो
