कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए आलोक उर्फ विकास कुमार को किया गया मनोनीत।
दस्तक 7मीडिया, कुशेश्वरस्थान /दरभंगा
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक कुमार राम के कांग्रेस छोड़ने के बाद कुशेश्वरस्थान कांग्रेस अध्यक्ष राम भजन यादव ने भी कांग्रेस को छोड़ दिया। जिसके बाद कुशेश्वरस्थान पूर्वी में अध्यक्ष का पद खाली था। कांग्रेस पार्टी ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत केवटगामा पंचायत के पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र यादव के पुत्र व केवटगामा के पूर्व मुखिया आलोक कुमार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारी दी है।

