रामगढ़ प्रखंड के ठाकुरा गांव निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू को वैश्य रक्षक सेना बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति की खबर कैमूर पहुंचते ही वैश्य समाज सहित सभी समुदायों में खुशी का माहौल है।

गुरुवार को पटना के एमएलसी आवास पार्क आर ब्लॉक में वैश्य रक्षक सेना के गठन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजकुमार आजाद (मुंगेर) ने की। डॉ. अनिल कुमार अनल (पटना) ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव ललन साह (सासाराम) ने रखा। डॉ. केशव गांधी (पटना) ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। सभी उपस्थित लोगों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया।

इसके साथ ही डॉ. राजकुमार आजाद, डॉ. अनिल कुमार अनल और ललन साह को संरक्षक बनाया गया। विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता (कैमूर) को सेना प्रमुख, मनोज गुप्ता (कैमूर) को प्रदेश संगठन सचिव सह प्रवक्ता और द्वारिका प्रसाद (कैमूर) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वैश्य रक्षक सेना बिहार की कमेटी में कैमूर के तीन लोगों को शीर्ष नेतृत्व का अवसर मिला है। इस खबर से विशेषकर वैश्य समाज में उत्साह का माहौल है।

जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश आर्य, हटा चेयरमैन रमेश जायसवाल, समाजसेवी शिवजी गुप्ता, सोहन गुप्ता, बीजेपी के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता और अन्य नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

सभी ने कैमूर पर भरोसा जताने के लिए बिहारवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आशा जताई है कि जायसवाल के नेतृत्व में सेना पूरे बिहार में अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में सफल होगी।