किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 साल के नाबालिग लड़के पर 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्ची की मां ने तुरंत टाउन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसी जगह हुआ बच्ची से रेप।

बहला-फुसलाकर घर में ले गया

बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी और आरोपी नाबालिग अक्सर एक साथ खेलते थे। घटना के दिन आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर घर में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची ने विरोध करते हुए कहा, “ऐसा मत करो भाई।” लेकिन आरोपी ने धमकी दी कि “तुम्हें करना होगा।” बच्ची ने अपनी मां को बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी।

मौके पर पहुंची बच्ची की मां

इस दौरान बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्ची और आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। दोनों के कपड़े उतरे हुए थे। गुस्से में मां ने आरोपी को थप्पड़ मारे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी का पिता बोला- ‘कुछ गलत नहीं किया’

मां ने आरोपी के परिजनों से भी शिकायत की। आरोपी का पिता ने घटना को सामान्य बताते हुए कहा, “बच्चों में ऐसी हरकतें होती रहती हैं, मेरे बेटे ने कुछ गलत नहीं किया।” पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। टाउन थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन जांच चल रही है।

स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।