गायघाट प्रखंड में बीस सूत्री के सदस्यों की बैठक बुलाई गई, प्रखंड के अधिकारी भी हुए शामिल
गायघाट प्रखंड में बीस सूत्री के सदस्यों की बैठक बुलाई गई, प्रखंड के अधिकारी भी हुए शामिल
गायघाट प्रखंड में बीस सूत्री के सदस्यों की बैठक बुलाई गई, प्रखंड के अधिकारी भी हुए शामिल
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड में बीस सूत्री के सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता प्रोफ़ेसर लालबाबु सहनी कर रहे थे, बैठक मे अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय राय, प्रखंड प्रमुख, जय प्रकाश गामी और विभिन्न विभाग के पदाधिकारीगण जनता के समस्याओ को सुन कर समाधान बता रहे थे।
कांटा निवासी मनटून मिश्र ने कहा की कुछ शिक्षक हाजरी लगाकर स्कूल से गायब रहते है। कृषि संबंधित समस्याओ पर भी चर्चा हुई। श्रम विभाग के पदाधिकारी ने सताब्दी योजना के बारे में लोगो जानकारी दी।
लोमा के पूर्व मुखिया बीरन राम का मासिक भत्ता नही मिला यह मुद्दा भी उठा। सबसे ज्यादा फजीहत नल जल वाले जेई का हुआ। उसे कहा गया तीन दिन के अंदर पुरे प्रखंड का रिपोर्ट सदन को दे।
बैठक मे मोहम्मद नौशाद, रामसज्जन राय, संजागर सहनी, सशांक शेखर समेत कई लोग मौजूद रहे।