भाजपा दरभंगा पूर्वी इकाई ने 15 अगस्त और पुनौराधाम शिलान्यास की तैयारियों पर की चर्चा
भाजपा दरभंगा पूर्वी इकाई ने 15 अगस्त और पुनौराधाम शिलान्यास की तैयारियों पर की चर्चा
भाजपा दरभंगा पूर्वी इकाई ने 15 अगस्त और पुनौराधाम शिलान्यास की तैयारियों पर की चर्चा
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
आगामी 8 अगस्त और 15 अगस्त को पुनौराधाम में होने वाले भव्य मंदिर शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर आज दरभंगा पूर्वी भाजपा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दरभंगा जिला पूर्वी भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह के नरमा स्थित आवास पर ये बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने की जिसमें जिला प्रभारी श्री राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से 8 अगस्त को पुनौराधाम में मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह पर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि दरभंगा पूर्वी जिला क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने इसे संपूर्ण मिथिलावासियों के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि माँ सीता का भव्य मंदिर बनवाने का काम एनडीए सरकार कर रही है। बैठक में आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रभारी राजीव रंजन ने कहा देश के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कर कमलों से यह भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने वाला है, जो मिथिलावासियों की भावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है।बैठक में उपस्थित भाजपा दरभंगा पूर्वी के महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू’ ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने के बाद से ही मिथिलावासियों के मन में ये इच्छा थी की मां सीता की जन्मभूमि में भी भव्य मंदिर का निर्माण हो। मिथिला प्रभु श्री राम का ससुराल है और मां सीता के मायके में भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश व उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रयासों से ये मिथिलावासियों का ये स्वपन साकार होने जा रहा है।
मौके पर मंडल उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी,रामनाथ सहनी,सुधा देवी,सरिता देवी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी,निभा झा,रामू राम,अब्दुल गफूर, तृप्ति नारायण यादव,इंद्रेश झा,राधेश्याम झा,प्रदीप प्रधान,रिंकू देवी,शिला देवी,संतोष झा,राहुल कर्ण ,सुजित चौधरी,पिंटू झा,लाल मुखिया,रंजीत मिश्र,चंदन ठाकुर,सुधीर सिंह,पंकज कंठ,गंगा यादव,पुरुषोत्तम झा,रजनीश सुंदरम,प्रवीण झा, कौशलेंद्र आचार्य ,पंकज झा आदि जिला कमिटी के सदस्य एवं सभी मंडल के अध्यक्ष मौजूद थे।