मुजफ्फरपुर गायघाट प्रखंड कार्यालय के पास जदयू के बुथ लेवल पदाधिकारियो के साथ बैठक संपन्न हुई। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार कुशवाहा ने किया, जिसमें पुर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, प्रोफेसर लाल बाबु सहनी, नर्मदेश्वर सिंह, प्रभात किरण, रामसज्जन राय,अभिषेक झा,इफ्तार आलम, जयप्रकाश राय, जीतीन पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे। लगभग सभी ने माना कि विधानसभा चुनाव में हमारे उम्मीदवार प्रभात किरण होंगे।