विशेष प्रेक्षक ने दरभंगा जिला ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त श्रीमती अराधना पटनायक निर्वाची सूची विशेष प्रेक्षक के द्वारा दरभंगा जिला का भ्रमण किया गया।*
समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली।
बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जिला स्तर पर कराए जा रहे हैं कार्यों से हमलोग संतुष्ट है ।
उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखने की बात कही गई।
प्रेक्षक महोदया ने लोगों में दस्तावेज के संबंध में जागरूकता हेतु माइकिंग करने का सुझाव दी।
बैठक में कुछ राजनीतिक दलों यथा-बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल एवं सीपीआईएमएल के द्वारा मतदान केंद्र युक्तिकरण के क्रम में कुछ परिवारों के सदस्यों के अलग-अलग बूथ में नाम चले जाने के बाद कही।
सीपीआईएमएल के प्रतिनिधि द्वारा बीएलए पोर्टल पर किसी राजनीतिक दल के बीएलए की संख्या मतदान केंद्र से अधिक होने की बात उठाई।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेने के उपरांत प्रेक्षक महोदया ने उनसे पुनरीक्षण कार्यों के संबंध में जानकारी देने को कहा।

तत्पश्चा प्रेक्षक महोदया ने प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर, पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती स्वप्ना गौतम मेश्राम, जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के साथ समीक्षा बैठक की।
प्रेक्षक महोदया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से फीडबैक के आधार पर उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण कराने का निर्देश दी।
प्रेक्षक महोदया ने जिला अतिथि गृह दरभंगा में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक की । उन्होंने कहा की सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर दस्तावेज का संग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए माईकिंग कराने का निर्देश दी।
बैठक में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री कौशल किशोर, जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी,सहायक समाहर्ता के परीक्षित, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

राजनीतिक दलों की ओर से राहुल कुमार कर्ण,सुनील कुमार मंडल,मुकुंद चौधरी, ईश्वर मंडल गगन कुमार झा, दयानंद पासवान, अमरेश कुमार अमर,अविनाश ठाकुर,राणा चंदन सिंह,सत्यनारायण पासवान आदि उपस्थित थे।