डीएमसीएच परिसर में हुई गोलीबारी के बाद छात्रों की पिटाई से जख्मी आरोपी को पुलिस ने पीएमसीएच किया रेफर ,दिल का मामला था पिता ने पुत्री के प्रेमी पति के सीने में उतार दी गोली।
डीएमसीएच परिसर में हुई गोलीबारी के बाद छात्रों की पिटाई से जख्मी आरोपी को पुलिस ने पीएमसीएच किया रेफर ,दिल का मामला था पिता ने पुत्री के प्रेमी पति के सीने में उतार दी गोली।
डीएमसीएच परिसर में हुई गोलीबारी के बाद छात्रों की पिटाई से जख्मी आरोपी को पुलिस ने पीएमसीएच किया रेफर ,दिल का मामला था पिता ने पुत्री के प्रेमी पति के सीने में उतार दी गोली।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
डीएमसीएच परिसर में हुई गोलीबारी के दौरान मृतक बीएससी नर्सिंग छात्रों के द्वारा पुलिस बलों के साथ भी हाथापाई हुई हें।दरअसल सहरसा जिला के बनगांव निवासी प्रेम शंकर झा ने अपनी पुत्री के प्रेमिका या कथित पति के सीने और पेट में गोली मार दी जिस कारण सुपौल जिला के तुलापट्टी गांव निवासी गणेश मंडल के पुत्र राहुल की मौत हो गई।गोली मारकर भाग रहें प्रेम शंकर झा को छात्रों ने घेर लिया और जमकर इतनी पिटाई की,इस कारण वे अचेतावस्था में चले गये।इलाज के लिये उन्हें जब इमरजेंसी में लाया गया तों छात्रों ने इमरजेंसी को ठप कर दिया।इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।करीब दो घंटे के बाद जख्मी प्रेमशंकर को पुलिस ने कब्जे में लेकर इलाज के लिये डीएमसीएच भेजा और पुलिस ने चेन की सांस ली।इस दौरान कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।पूरे मामले की जांच एसडीपीओ सदर कर रहें हें।
एसएसपी कार्यालय के मुताबिक करीब 04:40 PM बजे बेंता थाना को सूचना मिली कि क्षेत्र अंतर्गत एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
घटना का कारण
मृतक राहुल कुमार उम्र 25 वर्ष पिता गणेश मंडल सा० तुलापट्टी थाना पिपरा जिला सुपौल जो कि BSC नर्सिंग का छात्र है एवं घटना कारित करने वाले प्रेम शंकर झा उम्र 45 वर्ष पिता स्व० केदारनाथ झा सा०+थाना बनगांव जिला सहरसा की पुत्री भी DMCH में BSC की छात्रा है जिसका मृतक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था एवं अप्रैल माह 2025 में प्रेम विवाह किया था।लड़की प्रथम वर्ष की छात्रा थी वहीं राहुल द्वितीय वर्ष का छात्र था। इधर पुलिस ने राहुल के लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हें।
अब इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान के बाद बेता थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ,वहीं छात्रों के मारपीट से बुरी तरह जख्मी प्रेम शंकर झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती हें।कहा यह भी जा रहा हें कि छात्रों द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई एवं नोक झोंक मामले में भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सकती हें।
विशेष प्रेक्षक ने दरभंगा जिला ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
समस्तीपुर :नगर थाने में जब्त गाड़ी के मामले में जांच करने पहुंचे एएसपी संजय पाण्डेय ,थानाध्यक्ष से की पूछताछ।थानाध्यक्ष ने कहा कि देशी कट्टा गोली के साथ धराएं व्यक्ति का जब्त गाड़ी से कोई सरोकार नहीं,अलग अलग हें दोनों मामले।