बार एसोसिएशन बिरौल में अधिवक्ता चक्रपाणि चौधरी को श्रद्धांजलि।
बार एसोसिएशन बिरौल में अधिवक्ता चक्रपाणि चौधरी को श्रद्धांजलि।
बार एसोसिएशन बिरौल में अधिवक्ता चक्रपाणि चौधरी को श्रद्धांजलि।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल बार एसोसिएशन ने मंगलवार को बेनीपुर के पूर्व अध्यक्ष और अपर लोक अभियोजक, एपीपी
स्वर्गीय चक्रपाणि चौधरी उर्फ चुनचुन बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके सम्मान में, बार एसोसिएशन ने मंगलवार को न्यायालयीन कार्य से खुद को अलग रखा।
शोकसभा का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस हृदय विदारक घड़ी में, सचिव राजकपूर पांडेय,एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अस्वनी कुमार, गोविंद माधव,श्रवण कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह मनोज कुमार संजय यादव दिलीप यादव, रामकुमार यादव,श्रवण कुमार झा, शशिकांत राय,सुधीर कुमार मिश्र, संजीव कुमार सिंह, गंगेश सिंह सहित सभी अधिवक्तागण मौजूद थे और उन्होंने चक्रपाणि चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चक्रपाणि चौधरी के निधन से न्यायिक समुदाय में शोक की लहर है।