8अगस्त को पूनोराधाम में मां जानकी के जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर अलीनगर विधान सभा से हजारों लोग करेंगे शिरकत
8अगस्त को पूनोराधाम में मां जानकी के जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर अलीनगर विधान सभा से हजारों लोग करेंगे शिरकत
8अगस्त को पूनोराधाम में मां जानकी के जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर अलीनगर विधान सभा से हजारों लोग करेंगे शिरकत
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
8 अगस्त को पुनौराधाम में मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए होने वाले शिलान्यास सह भूमि पूजन समारोह में अलीनगर विधानसभा से भारी संख्या में लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह के नरमा स्थित आवास पर हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस पर गहन चर्चा हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने इस अवसर को संपूर्ण मिथिलावासियों के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मां सीता का मंदिर बनवाने का काम एनडीए सरकार कर रही है, जो मिथिला की सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं से सीधा जुड़ा है।
संजय सिंह पप्पू सिंह ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से संपन्न होने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मंदिर मिथिला के आम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा एक पवित्र विषय है।
बैठक के दौरान संजय सिंह पप्पू सिंह ने बिहार में डोमिसाइल नीति लागू होने पर भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इस नीति के लागू होने से बिहार के युवाओं को नौकरी के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर मिल सकेंगे।
इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री लाल मुखिया ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, रामनाथ सहनी, अशोक सदा, प्रवीण कुमार साहू, पुरुषोत्तम सिंह, संजय मंडल, अनिल ठाकुर, हीरा प्रसाद यादव, ललित मोहन मिश्र, बैजू चौधरी, श्रवण झा, जगरनाथ यादव, संतोष मंडल, मुकेश सिंह, त्रिवेणी सदा, बद्री मुखिया, प्रकाश कुमार सहनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह आयोजन मिथिला और बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।