बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये किया नमन।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर अधिवक्ताओं ने दरभंगा वकालतखाना भवन में मंगलवार को शोकसभा आयोजित कर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बार एसोसिएशन दरभंगा के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित किया गया। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मलिक का निधन दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार को हो गई। देश ने एक मुखर वक्ता ,छात्र राजनीति से बिधायक,सांसद और महामहिम राज्पाल पद को सुशोभित करने वाले एक बहूआयामी ब्यक्तित्व को खो दिया है।मौके पर अधिवक्ता अनिता आनंद, अचलेंद्र नाथ झा,रामवृक्ष सहनी,मनोज कुमार, संतोष कुमार झा,विष्णुकांत चौधरी,अनिल कुमार मिश्रा,संतोष कुमार सिन्हा, बुलन कुमार झा ,अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा, न्याय अतिथि विनय कुमार झा, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मनीष मिश्रा, पंकज कुमार झा, रमेश मांझी समेत दर्जनों वकीलों ने स्वर्गीय मलिक के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि निवेदित किया।
फोटो
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पुष्प निवेदित करते दरभंगा के अधिवक्ता।