अभियोजन का बेहतर कार्य करने के लिये वरीय पुलिस अधीक्षक ने दो महिला अपर लोक अभियोजक को प्रशस्त्रि पत्र देकर किया सम्मानित।

दस्तक 7मीडिया, विधि संवाददाता दरभंगा 

दरभंगा जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जिला के दो महिला अपर लोक अभियोजकों को अभियोजन का वेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।एस एसपी श्री रेड्डी ने जिला एवं तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में प्रतिनियुक्त अपर लोक अभियोजक चम्पा मुखर्जी को जनवरी 2025 में सिंहवाड़ा थाना के एक हत्या मामले में अभियोजन पक्ष का सफल संचालन और हत्याभियुक्त को सजा कराने में सफल होने को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।

वहीं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में प्रतिनियुक्त एपीपी रेणू झा को अप्रैल और मई ,दो माह में दो हत्याभियुक्तों को सजा कराने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।एस एसपी से प्रशस्तिपत्र पाकर दोनों महिला अपर लोक अभियोजक खुश हैं।वहीं उत्तम अभियोजन कार्य के लिए हौसला अफजाई करने हेतु मिले प्रशस्ति पत्र से सम्मानित एपीपी महिला द्वय के प्रति अधिवक्ताओं में खुशी देखी गई।