पिता को प्रेम प्रसंग नागवार गुजरा ,डीएमसीएच परिसर में कथित दामाद को ठोंक दी सीने में गोली ,बीएससी छात्र का घटनास्थल पर ही मौत ,लड़की के पिता की भी हालत चिंताजनक।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
दरभंगा जिला के डीएमसीएच परिसर से बड़ी खबर आ रही हें। डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड स्थित केम्पस में एक व्यक्ति ने बीएससी नर्सिंग में पढ़ाई कर रहें छात्र के सीने में गोली दाग दी ,इससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। गोली की आवाज सुनते बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने गोली मारने वाले शक्स को पकड़ा और जमकर धुलाई कर दी इस कारण उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई हें। इधर नर्सिंग के छात्रों ने इमरजेंसी के गेट पर हल्ला हंगामा करना शुरू कर दिया हें। इमरजेंसी को भी बंद कर दिया हें।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही हें।पुलिस से भी काफी नोक झोंक हुई हें।
अब तक जो जानकारी मिल रही हें इसमें सहरसा जिले के राहुल नामक लड़का प्रेम प्रसंग में एक लड़की से शादी कर लिया था और दोनों नर्सिंग का छात्र -छात्रा बताया जा रहा हें। इस शादी से लड़की के परिजन नाखुश थे। इसी बात से गुस्साए लड़की के पिता ने नर्सिंग स्कूल से छुट्टी के बाद जा रहें पति -पत्नी यानि अपने दामाद के सीने में गोली मारी ,वह वहीं गिर पड़ा ,सीने में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई। इधर इस घटना के बाद लड़की के पिता वहां से भाग रहें थे इसी बींच छात्रों ने घेर लिया और जमकर धुलाई कर दी इस कारण लड़की के पिता का भी हालत चिंताजनक हें।