खगड़िया जिला में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई ,रिश्वत लेते एक महिला दारोगा एवं चौकीदार गिरफ्तार 

दस्तक 7मीडिया /

खगड़िया जिला से बड़ी खबर आ रही हें ,नगर थाने से एक महिला दारोगा और चौकीदार को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित दारोगा सीमा कुमारी किसी मामले में चौकीदार के तालमेल से बीस हजार रुपये रिश्वत ले रही थी ,मौके पर ही निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया हें कि वादी अनिल कुमार साह से किसी मामले में घुस की रकम मांगी गई थी ,इसकी शिकायत वादी ने निगरानी विभाग से कर दी। विभाग की टीम ने पहले सत्यापन किया। इसके बाद मंगलवार के दिन वादी अनिल कुमार साह घुस की रकम दारोगा सीमा कुमारी को देने पहुंचा ,दारोगा सीमा कुमारी ने रुपये को पाकेट में रखा ठीक कुछ देर में निगरानी विभाग की टीम ने उसे और सहकर्मी चौकीदार को पकड़ लिया। निगरानी विभाग की टीम दोनों को लेकर अपने साथ पटना चली गई।