बिरौल में पानी भरे गड्ढे से एक युवक का मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है छानबीन।
बिरौल में पानी भरे गड्ढे से एक युवक का मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है छानबीन।
बिरौल में पानी भरे गड्ढे से एक युवक का मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है छानबीन।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव निवासी अरुण मिश्रा के पुत्र शशि कुमार का शव गांव के बाहर एक पानी से भरे गड्ढे में मिला। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने शव को पानी में तैरते देखा, जिसके बाद पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर बिरौल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को गड्ढे से बाहर निकाला और शिनाख्त की कार्रवाई की,मृतक की पहचान शशि कुमार (42) के रूप में हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
फिलहाल शशि कुमार की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों के बीच हत्या और दुर्घटना दोनों की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों के अनुसार शनि सोमवार को सुबह घर से बाहर निकला था, लेकिन रात को वह वापस नहीं लौटा।