सावन की अंतिम सोमवारी से भाजपा के एक मंत्री हो रहे हें सोशल मीडिया पर वायरल, लोग जमकर कर रहे विरोध।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

सावन की अंतिम सोमवारी में प्रशासन और स्थानीय लोगो के उम्मीद से इतनी ज्यादा भीड़ हुई की भीड़ को काबू करना जंग जितने के बराबर था। कुशेश्वरस्थान के सभी वर्गों के लोग अपना दुकान बंद कर भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। भीड़ इतनी थी कि अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इसी बीच अनियंत्रित भीड़ में भाजपा के मंत्री संजय सरावगी का तानासाही देखने को मिला।स्थानीय कई लोग मंत्री जी के इस रवैया को देख हत्प्रभ हो गये।

लाखों की अनियंत्रित भीड़ में माननीय अपने काफिला को लेकर बाजार में घुस गये और मंदिर में पूजा अर्चना करने निकल पड़े जिसके कारण मजबूरी में प्रशासन को कतार में लगे भक्तों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मंत्री के इस तानाशाही रुतबा के कारण कतार में लगे लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन रविवार की रात दस बजे से ही कैंप कर रहे थे। लेकिन प्रशासन करें तो करें क्या ?मंत्री महोदय आये तो प्रशासन मजबूर दिख रहे थे। बिहार सरकार के यह मंत्री सोमवार से सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहें है।स्थानीय लोंगों में मंत्री जी के इस कारनामे को लेकर खूब चर्चा हो रही हें और लोग गुस्से में भी थे।