शराब मामले में अपराधियों से पुलिस की सांठ -गांठ पुलिस विभाग के लिये चिंता का विषय ,समस्तीपुर जिला के दो थानों की पुलिस की कार्यशैली संदिग्ध ,जांच के नाम पर वरीय पुलिस पदाधिकारी कर रहें हें सिर्फ खानापूर्ति ? एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कारवाई नदारद।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
समस्तीपुर जिला के पुलिसिया कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा हें ,जिला के आलाधिकारियों के समक्ष मामला संज्ञान में आने के बाद भी कोई कारवाई नहीं होती जबकि यह मामला शराब की बरामदगी से जुड़ा हुआ हें।ऐसा लग रहा हें कि जांच के नाम पर जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी ऐसे गलत कार्य में संलिप्त पुलिसकर्मियों को सह दे रहें हें।
जी हाँ हम बात कर रहें हें समस्तीपुर जिला के दो थाना की पुलिस के गलत कार्यशैली के बारे में ,जिसकी चर्चाएं जोरों पर हें।पहले नंबर पर पटोंरी थाना हें वहीं दूसरे नंबर पर नगर थाना हें ,जहां के पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठ रहें हें।पटोंरी थाना के मामले में मजेदार बात यह हें कि स्कार्पियो गाड़ी से बीयर की बोतल बरामद होने के बाद भी उक्त स्कार्पियो के बाबत दर्ज प्राथमिकी में कहीं चर्चा नहीं की गई हें ,जबकि शराब (बीयर )उक्त स्कार्पियो (BR31PA-5019)से पुलिस ने बरामद की हें। स्कार्पियो से बरामद करते हुये एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
लेकिन पुलिस की कारगुजारी देखिये स्कार्पियो से बरामद शराब के मामले में एक मोटरसाईकिल (BR31AW-7281) को दर्शा दिया गया हें।
इससे मतलब तों स्पष्ट हें कि भारी भरकम लेन देंन कर स्कार्पियो को पुलिस ने छोड़ दिया हें ताकि स्कार्पियो मालिक का नाम कहीं से भी उजागर नहीं हो ?
वायरल वीडियो को देखने से साफ पता चलता हें कि पुलिस ने स्कार्पियो से बीयर को बरामद किया हें। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दस्तक 7नहीं करता हें।
वायरल वीडियो देखें।

