विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 , विशेष कैम्प -कोई योग्य मतदाता नहीं छूटे।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त और निवारण करने के लिए सभी प्रखंडों में ए ए आर ओ के द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेश के आलोक में सभी प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकाय मुख्यालय में विशेष कैम्प सह वोटर फैसिलिटेशन सेंटर का का संचालन किया जा रहा है।
जो नागरिक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं तो उनके लिए यह अच्छा मौका है कि ,मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र 6 भर कर आ घोषणा पत्र के साथ आवश्यक कागजात संबंधित प्रखंडों या ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बहुत जरूरी है। आज सभी कैंपों में बी एलऔ और सुपरवाइजर को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया कि मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात और मतदाता सूची में संशोधन या स्थानांतरण करने के लिए प्रपत्र 8 नागरिकों से प्राप्त करेंगे और उन्हें इस बारे में विशेष जानकारी से भी अवगत कराएंगे ।कोई भी नागरिक को इस कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए इसका ख्याल रखेंगे।
निर्वाचन सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में दावा/ आपत्ति अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक आम नागरिकों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य उक्त अवधि में मिशन मोड में दावा आपत्तियों के निवारण के लिए विशेष कैंप का सन्चालित।
*नागरिक की सुविधा के लिए विशेष कैंप का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं सभी नगर निकायों में आयोजित किया गया है*। रविवार को भी कैंप संचालित होगा।
सभी कैंप में जिले का कोई भी मतदाता किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति आवेदन पत्र फॉर्म-6 ,फॉर्म-7,फॉर्म-8 एवं अन्य दस्तावेज समर्पित कर सकते हैं।
प्रत्येक दिन कार्य दिवस समाप्ति के पश्चात संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी का यह व्यक्तिगत दायित्व होगा कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विधानसभावार/मतदान केंद्र वार अलग-अलग कर संबंधित को उपलब्ध कराएंगे जिसका निष्पादन विहित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित बीएलओ, एईआरओ,ईआरओ करेंगे।
विशेष कैम्प की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण जिला स्तर पर गठित जिला संपर्क केंद्र सह जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से किया जाएगा।
जिला के नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, पता, उम्र आदि की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भागीदारी करें। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी पात्र नागरिकों को इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने मताधिकार के प्रति सजग होना चाहिए।
