समस्तीपुर जिला के एसपी ने पटोरी थानाध्यक्ष को किया निलंबित,अब चलेगी विभागीय कारवाई।
समस्तीपुर जिला के एसपी ने पटोरी थानाध्यक्ष को किया निलंबित,अब चलेगी विभागीय कारवाई।
समस्तीपुर जिला के एसपी ने पटोरी थानाध्यक्ष को किया निलंबित,अब चलेगी विभागीय कारवाई।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
समस्तीपुर के एसपी ने पटोरी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया हें। यह जानकारी दरभंगा क्षेत्र के डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने दी हें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिथिला क्षेत्र में गलत पुलिसिया कारवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसपी समस्तीपुर ने जांचोपरांत पटोरी के थानाध्यक्ष को निलंबित किया हें इसके अलावे विभागीय कारवाई की जाएगी।
यहां बता देना जरूरी हें कि स्कार्पियो गाड़ी से पुलिस ने 225केन बीयर बरामद किया था लेकिन स्कार्पियो के बदले पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में मोटरसाइकिल दर्शा दिया था। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच का जिम्मा पटोरी के एसडीपीओ को एक सप्ताह पहले दिया था ,एसडीपीओ ने इस मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन एसपी को दे दिया , जिस प्रतिवेदन के आलोक में एसपी ने पटोरी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया हें। वहीं दूसरी और नगर थाने में बरामद गाड़ी के मामले एएसपी संजय पांडे ने अपना जांच प्रतिवेदन एसपी को नहीं दिया हें इस थाने में भी अपराधी के साथ धराएं चार चक्का वाहन को प्राथमिकी में नहीं दर्शाया गया हें ,थानाध्यक्ष ने कहा था कि यह गाड़ी लावारिस हालत में बरामद किया गया था इस कारण गाड़ी दो महीना से थाने में लगी हें।जबकि हथियार के साथ पकड़ायें आरोपी जितेंद्र कुमार के नाम से ही यह चार चक्का वाहन हें।इस मामले में भी जांच के बाद ही पर्दा उठेगा कि यह महज संयोग हें या जान बूझकर गलती ?क्यूंकि हथियार गोली के साथ पुलिस के गिरफ्त में आये अपराधकर्मी का नाम जितेंद्र कुमार था और यह चार चक्का वाहन भी दस्तावेज के मुताबिक जितेंद्र कुमार के नाम से ही हें।इस मामले का भेद तब खुल सकता हें जब इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में जितेंद्र का पता एवं गाड़ी में दर्ज मालिक के नाम का मिलान किया जाएगा।
शराब मामले में अपराधियों से पुलिस की सांठ -गांठ पुलिस विभाग के लिये चिंता का विषय ,समस्तीपुर जिला के दो थानों की पुलिस की कार्यशैली संदिग्ध ,जांच के नाम पर वरीय पुलिस पदाधिकारी कर रहें हें सिर्फ खानापूर्ति ? एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कारवाई नदारद।
पतोड़ थाना क्षेत्र में भीषण चोरी: एक ही रात में तीन आभूषण दुकानों को बनाया निशाना, तीस लाख से अधिक के गहने चोरी। जांच में जुटी पुलिस ,इलाके में दहशत का माहौल।