कुशेश्वरस्थान पूर्वी में आखिरी सोमवारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रशासन संग पत्रकारों ने भी संभाला मोर्चा।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी में आखिरी सोमवारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रशासन संग पत्रकारों ने भी संभाला मोर्चा।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी में आखिरी सोमवारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रशासन संग पत्रकारों ने भी संभाला मोर्चा।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, कैंप कुशेश्वरस्थान।
सावन की आखिरी सोमवारी के पावन अवसर पर बिरौल अनुमंडल के शिवनगरी कुशेश्वरस्थान पूर्वी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों की इस प्रचंड भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पत्रकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पत्रकारों ने कुशेश्वरस्थान थाना चौक से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग पर महिला भक्तों की भीड़ को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया, जिससे व्यवस्था बनी रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सका। इस दौरान क़तार में लगे कई बुजुर्ग महिला भक्तों को सुरक्षित मंदिर परिसर तक पहुंचाने में सहयोग कर पुण्य का भागी बने।
इस दौरान, एसडीओ शशांक राज ने शिव मंदिर के उत्तरी और पश्चिमी भाग में बनाए गए बैरिकेडिंग के निकट के अलावा मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण की कमान संभाली, जिसमें सीओ बिरौल आदित्य शंकर सहित कई अधिकारी मौजूद थे जबकि एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के साथ थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान अंकित चौधरी, घनश्यामपुर के अजीत कुमार, बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार, एएसआई राजीव कुमार दल-बल के साथ मंदिर के दक्षिणी भाग में व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से आए भक्तों में भगवान भोलेनाथ के प्रति असीम आस्था और उत्साह देखने को मिला। प्रशासन और पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों
के संयुक्त प्रयास से यह विशाल धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका। यह दर्शाता है कि ऐसी विषम परिस्थितियों में भी सामुदायिक सहयोग से बड़े आयोजनों को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। प्रशासन के सहयोग में प्रशांत कुमार, शिवाजी राय, संतोष पौदार सहित कई पत्रकार समूह लगे हुए थे।