बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणी चौधरी नहीं रहे, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर
बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणी चौधरी नहीं रहे, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर
बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणी चौधरी नहीं रहे, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर
दस्तक 7मीडिया ,विधि संवाददाता /बेनीपुर
बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रपाणी चौधरी उर्फ चुनचुन चौधरी का आज लहेरियासराय स्थित एम टैंक आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
नेहरा गांव के थे निवासी
चक्रपाणी चौधरी मूल रूप से नेहड़ा गांव के निवासी थे। वे पहले जनता कोशी महाविद्यालय, झंझारपुर में राजनीति शास्त्र के व्याख्याता रहे। वर्ष 1980 से उन्होंने विधि व्यवसाय से जुड़ाव कायम किया और कई दशकों तक बेनीपुर अनुमंडल न्यायालय में अपर लोक अभियोजक (एपीपी) के रूप में सेवा दी।
सरल स्वभाव के थे चुनचुन बाबू
उनकी सरलता, मृदुभाषिता और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें अधिवक्ता जगत में विशिष्ट पहचान दिलाती रही। वे लगातार अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु संघर्षरत रहे और संगठनात्मक कार्यों में भी सक्रिय रहे।
बेनीपुर के इलाके के लोंगों /अधिवक्ताओं में शोक की लहर
उनके निधन पर बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “चुनचुन बाबू का जाना अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा अधिवक्ताओं के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे।”
उनके निधन पर बार एसोसिएशन सहित कई सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना प्रकट की है।