बेनीबाद दुकानदार हत्याकांड में अबतक पुलिस को नहीं मिला अहम सुराग, अपराधी अभी भी फरार

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट विधानसभा अंतर्गत केवटसा पंचायत के मिश्रौली निवासी मनीष कुमार के बेनीबाद में हुई हत्या के बाद अब तूल पकड़ने लगा है।हत्या मामले में अब तक बेनीबाद पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। अपराधी अभी भी फरार चल रहे हैं। पीड़ित परिवार की मां ने बताया कि  घटना के कई दिन बीत गए हैं, और आरोपी की गिरफ्तारी अबतक नहीं हुई है। पुलिस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक कटरा मोड़ पर एक दुकानदार मनीष बैठा का शव उनकी दुकान में मिला था। परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई थी। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बेनीबाद के मिश्रौली गांव के कई लोंगों को शक हें कि आसपास के लोंगों ने कहीं हत्या तों नहीं कर दी हें।