10 लाख रुपये बैंक लूटकांड में अबतक पुलिस के हाथ खाली , नहीं मिला कोई अहम सुराग
दीपक कुमार। गायघाट
बीते दिन पहले हुई लूट की घटना को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। बेरुआ ग्रामीण बैंक से 10 लाख लूट के मामले में पुलिस ने टीमों का गठन किया है। लूट की वारदातों के आरोपियों को पकड़ने के लिए गायघाट पुलिस छापेमारी कर रही है पर उसे अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

