रैयाम थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में अधिवक्ता के घर चोरी।
रैयाम थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में अधिवक्ता के घर चोरी।
रैयाम थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में अधिवक्ता के घर चोरी।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
जिला के रैयाम थानाक्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी,सिविलकोर्ट दरभंगा के अधिवक्ता जय प्रकाश मिश्र के बंद घरों में चोरी का मामला प्रकाश में आया है।इस सन्दर्भ में पीड़ित अधिवक्ता ने रैयाम थाना में अज्ञात चोरों के बिरुद्ध प्राथमिकी संख्या 54/2025 दर्ज कराया है।थानाध्यक्ष को समर्पित आवेदन पत्र में अधिवक्ता श्री चौधरी ने कहा है कि मैं दरभंगा से 2 अगस्त की शाम 6.30 बजे जब मैं अपने घर पहूंचा तो देखा कि मेरे घर के सातो रुम का ताला टूटा हुआ है।चोरों ने घर में रखा बर्तन, कपड़ा और लाखों रुपये का सामानों की चोरी कर लिया है।पीड़ित अधिवक्ता ने थानाध्यक्ष को संबोधित आवेदन में इस घटना में आस पडोस के लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।इस सन्दर्भ में रैयाम थाना में कांड सं.54/25 दर्ज किया गया है।