नहीं रहें बेनीपुर बार एशोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता चक्रपाणि चौधरी उर्फ चुनचुन बाबू ,दरभंगा के अधिवक्ताओं ने दी श्रधांजलि।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

नहीं रहे बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता चक्रपाणि चौधरी उर्फ चुन चुन बाबु । इनका निधन सोमवार के अपराह्न लहेरियासराय केएम टैंक स्थित आवास पर हो गई।इनके निधन की सुचना मिलते हीं दरभंगा के वकीलों में शोक ब्याप्त हो गई।इनके निधन पर दरभंगा वकालतखाना भवन में पूर्व अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर वकीलों ने पुष्प निवेदित कर श्र्द्धांजलि अर्पित किया ।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि नेहरा गांव निवासी चक्रपाणि चौधरी ऊर्फ चुनचुन बाबू पहले जनता कोशी कॉलेज झंझारपुर और मंदारहिल कॉलेज में राजनीति शाश्त्र के ब्याख्याता रहे।वे 1980 से लगातार वकालत पेशा से जुड़े रहे,तथा सरकार के अपर लोक अभियोजक के रुप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया।वे अपने पीछे तीन पुत्र,पौत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़़ गये हैं।सबसे छोटा पुत्र संजीव कुमार चौधरी बेनीपुर में अधिवक्ता हैं।मौके पर अधिवक्ता आलोक कुमार, रामवृक्ष सहनी,मनोज कुमार, संतोष कुमार झा,अमरनाथ झा,सनोज कुमार, ब्रजेश कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिन्हा, विनय कुमार झा,मुरारी यादव समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने चक्रपाणि चौधरी उर्फ चून चून बाबु के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
फोटो
श्रद्धांजलि देते दरभंगा के अधिवक्ता।