शराब के साथ धराया युवक इलाज के दौरान अस्पताल से हो गया फरार,पुलिस कर रही हें तलाश।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज 

मब्बी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 20 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मब्बी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को शाहपुर चौक के पास हाजीपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के जरुआ पोखर गांव के रहने वाले विजय चौधरी के बेटे विकास कुमार को पकड़ा गया।

 

गिरफ्तारी के बाद जब उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई,तो उसे इलाज के लिए कैदराबाद स्थित केयर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान सुबह करीब 3 बजे वह अस्पताल से भाग गया। उसकी तस्वीर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।