कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में दो अलग अलग घटनाओं में दो की मौत एवं एक घायल।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

जानकारी के अनुसार पहली घटना केवटगामा पंचायत के 30 वर्षीय टेन्ट संचालक सचिन कुमार राय की करंट लगने से मौत हो गई, घटना उस वक्त हुई जब मृतक सचिन अपने घर में विधुत सम्बंधित कार्य कर रहे थे इसी दौरान विधुत प्रवाहित तार से उसका हाथ छू गया और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनो और गाँव मे मातम पसरा हुआ है, मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

वही दूसरी घटना प्रखंड के तिलकेश्वर में वज्रपात से दादा की मौत पोता झुलसे। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की रोपनी कर रहे 50 वर्षीय रामजतन मुखिया की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई वही उनके साथ धान रोपनी कर रहे इसी पंचायत के पूर्व मुखिया हीरा देवी के 13 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार झुलस कर घायल हो गया ,जिसका इलाज तिलकेश्वर में ही किया जा रहा है। मृतक के पत्नी बिमला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केसरीनंदन कुमार राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।