जिले में वैश्य समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष शांति जायसवाल ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तार किशोर प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के विकास और आगामी चुनाव में समाज की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने समाज के उत्थान हेतु कई बिन्दुओं पर संगठन के लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जिले में शीघ्र ही वैश्य समाज के लिए एक वैश्य भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह भवन समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं एवं सामाजिक समन्वय का केंद्र बनेगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि समाज की एकता और संगठित प्रयास ही आने वाले समय में राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।आयोजित महासम्मेलन में संगठन के महामंत्री अनिल कुमार साह ने नीतीश कुमार पर वैश्य विरोधी बताया उन्होंने कहा कि लगातार उनके समाज को पीछे धकेलना का काम नीतीश कुमार ने किया है। पूरे प्रदेश में लगभग 27 प्रतिशत की संख्या वैश्य समाज की है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। हमारा समाज 56 उपजातियां में बंटा हुआ है इसलिए जरूरत है संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करना होगा।

 

क्योंकि नीतीश कुमार लगातार राजनीतिक भागीदारी में वैश्य समाज की उपेक्षा कर रहे है। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता जैसे बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे संगठित होकर समाज की आवाज को मजबूत करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

 

कार्यक्रम में हसनगंज प्रखंड प्रमुख नीलम देवी, समाजसेवी शोभा जायसवाल, रंजना देवी, शान्ति जयसवाल संगठन के महामंत्री अनिल साह, वरिष्ठ नेता चंदन नारायण पोद्दार, गौतम कुमार, समाजसेवी पवन पोद्दार,प्रेम पोद्दार, बैजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकजुटता और वैश्य समाज के सशक्त भविष्य की संकल्पना के साथ किया गया।