देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार ,चाकू बरामद

दरभंगा /संजय कुमार राय

सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हें। इस मामले में पुअनि जय प्रकाश साह के ब्यान पर थाने में मामला (165/23)दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही हें।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कलिगाव हटिया के पास एक युवक हथियार लहरा रहा हें। इसी सूचना पर थाना अध्यक्ष ने थाना पुलिस को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ज्योंही हटिया के पास पहुंची वहां खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। वह गांव की तरह भाग रहा था। पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ा।पुलिस ने जब उसकी तालाशी ली तो जेब से देशी कट्टा मिला यही नहीं एक चाकू समेत मोबाईल भी मिला। पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई हें। थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने कहा कि पकड़ा गया युवक कलिगाव के सुनील झा का पुत्र आशीष हें। उन्होंने कहा कि विधि सम्मत कारवाई की जा रही हें।