कौन हें वह महिला चोर ,जो मंदिर से चेन छीनकर हो गई फरार।
कौन हें वह महिला चोर ,जो मंदिर से चेन छीनकर हो गई फरार।
दरभंगा /
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पोलो मैदान के ठीक सामने स्थित शिव मंदिर में सोमवार को जल चढ़ाने गई महिला का चेन छीनकर कोई अज्ञात महिला ही भाग गई।पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से पीड़ित महिला घंटों रोते हुये घर चली गई।
सावन को लेकर आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं अक्सर जल चढ़ाने शिव मंदिर जाती हें। आज भी भारी तादाद में महिला जल चढ़ाने मंदिर पहुंची थी। सुबह नो बजे के करीब एक महिला भीड़ में मंदिर में घुसी थी तो उसका मंगलसूत्र किसी महिला ने खींचा लेकिन उक्त महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया इतने में चोर महिला मंगल सूत्र छोड़कर भीड़ के नीचे बैठ गई और वहां से खिसक गई। उक्त महिला जोड़ जोड़ से चिल्लाई और बोली कि पीली रंग की सारी पहने नाटी औरत हें जिसने उसका मंगलसूत्र छीनने का प्रयास की थी।
पुनः यह घटना मंदिर परिसर में 11बजे के करीब घटी हें। एक महिला मंदिर के गेट से भीतर घुस रही थी कि भीड़ में उसका चेन खींचकर अज्ञात महिला फरार हो गई। वह चिल्लाना शुरू की तब तक चोर महिला फरार हो गई। वह बिना जल चढ़ाए मंदिर परिसर और सड़क पर रोते बिलखते रही बाद में वह घर चली गई। बताया जा रहा हें कि पहली घटना के वक्त पुलिस भी मौजूद थी लेकिन दूसरी घटना के वक्त पुलिस वहां से चली गई थी।
उक्त महिला अंततः रोते हुये हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने घर चली गई। लोंगों ने महिला से कहा कि पुलिस से शिकायत कीजिये लेकिन महिला का जवाब था कि चेन तो छीन लिया अब केस करने कौन जाएगा ?
इधर कई लोंग मंदिर के व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा कर दिया। लोग कहते हें कि मंगल सूत्र या चेन छीनने के बाद जिस तरह शोर मचाया गया अगर मंदिर प्रशासक द्वारा मेन गेट पर सभी महिला को रोक लिया जाता तो नाटी कद का पीली सारी पहने महिला पकड़ में जाती और पुनः मंदिर परिसर में इस तरह कई घटना नहीं घटती।