कुशेश्वरस्थान में शिव भक्तों की उमड़ने लगी भीड़ ,व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये प्रतिनियुक्त किये गये हें बल एवं दंडाधिकारी।
कुशेश्वरस्थान में शिव भक्तों की उमड़ने लगी भीड़ ,व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये प्रतिनियुक्त किये गये हें बल एवं दंडाधिकारी।
कुशेश्वरस्थान में शिव भक्तों की उमड़ने लगी भीड़ ,व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये प्रतिनियुक्त किये गये हें बल एवं दंडाधिकारी।
कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
सावन की अंतिम सोमवारी में जलाभिषेक को लेकर बिहार का बाबाधाम शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में रविवार से ही शिवभक्तों की भीड़ उभडने लगी। सोमवार को संभावित भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए न्यास के अध्यक्ष सह एसडीएम शशांक राज और उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पुलिस बल एवं दंडाधिकारी का विहत पैमाने पर नियुक्त किया है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का कोई कठिनाई नही हों।
इसके साथ ही चिंहित तीन स्थानों में से बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर, शिवगंगा एवं पार्किंग स्थल के पास मेडिकल टीम की तैनाती की गई है साथ ही तीनो स्थानों पर अग्निशमन के पदाधिकारी भी रहेंगे। इसके अलावे शिवगंगा सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर 16 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है। वही शिवगंगा में गोताखोर एवं आपदा मित्र की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में एवं आस पास कई दंडाधिकारी को नियुक्त किया गया है जिसमे मंदिर परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी बेनीपुर, एवं कार्यपालक पदाधिकारी बिरौल को और इनके साथ पुलिस उपाधीक्षक विपिन बिहारी एवं पुलिस उपाधीक्षक कुमार धर्मेंद्र सिंह को लगाया गया है। वहीं शिवगंगा से मंदिर परिसर मार्ग तक कतार में लगे श्रद्गलुओ कि सुरक्षा को लेकर चार दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहेंगे ,साथ ही आधे दर्जन नियंत्रण कक्ष में कर्मी व पदाधिकारी तौनात किये गए है। इसके अलावा चिन्हित 30 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे।
शिवनगरी में भीड़ से बचने के लिए पूर्व की भांति बस सहित सभी प्रकार के भारी वाहनों को सतीघाट में ही बेरिकेडिंग कर रोकने का निर्देश दिया गया है। वहीं दर्शनीया में टेम्पो एवं छोटे चार चक्का वाहन को रोक देने का निर्देश दिया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को वहां से पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना होगा। बाइक सवार को भी असमा पुल से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन सभी स्थानों पर बैरियर लगाकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गये है।
सुरक्षा को लेकर मंदिर के गर्भगृह, परिसर, चंद्र कूप, शिव गंगा घाट तथा बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे से भीड़ पर पैनी नजर रखी जायेगी। नगर पंचायत और न्यास के सीसीटीवी कैमरे के स्क्रीन पर हर गतिविधि को नजर रखने के लिए भी कर्मी को नियुक्त किया गया है।
कुशेश्वरस्थान में अंतिम सोमवारी को लेकर तैयारी जोरों पर ,न्यास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने झोंकी पूरी ताकत ,जगह जगह बांस की बेरिकेंटिग के साथ साथ जाल से घेराबंदी।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में दो अलग अलग घटनाओं में दो की मौत एवं एक घायल।