ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया ने कैलाश कुमार चौधरी को बिहार प्रदेश महासचिव नियुक्त किया

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया ने बिहार में अपनी प्रदेश इकाई को मजबूत करते हुए श्री कैलाश कुमार चौधरी को बिहार प्रदेश का नया महासचिव नियुक्त किया है। यह मनोनयन पत्र आज ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया, जिसमें श्री चौधरी की सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और सांस्कृतिक मूल्यों के समर्पण को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुने जाने का प्रमुख आधार बताया गया है।
श्री कैलाश कुमार चौधरी दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम-पोखरारम के निवासी हैं। उन्हें बिहार में ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने पत्र में विश्वास व्यक्त किया है कि श्री चौधरी संस्था की गरिमा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस नियुक्ति से बिहार में ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। कैलाश कुमार चौधरी को बिहार प्रदेश महासचिव बनाए जाने को लेकर पवन कुमार राय,संजय राय,सोहन चौधरी,हेमकांत मिश्र, मनोज ठाकुर,रामकुमार मिश्र,वीरेंद्र चौधरी, दिलीप आचार्य,राघव चौधरी,धीरज झा,उग्रनाथ मिश्र,रविन्द्र झा,सुमन चौधरी,चंदन ठाकुर,ललित झा सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा को धन्यवाद दिया।