बिरौल के रजवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ “श्री श्री 108 नवाह संकीर्तन”।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल प्रखंड के रजवा गांव में नवयुवक एकता संघ द्वारा आयोजित “श्री श्री 108 नवाह संकीर्तन” धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ रविवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 13 अगस्त 2025 तक हनुमान मंदिर, धर्म बाबा स्थान, रजवा ग्वारी में चलेगा। इस अनुष्ठान में आने वाले भक्तों के लिए उत्तम प्रबंध किया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार, आज सुबह 8:00 बजे से विशाल मंगल कलश यात्रा 151 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई। यह यात्रा धर्म बाबा स्थान से चलकर सुपौल रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर में अवस्थित तालाब से जल भरकर पुनः धर्म बाबा स्थान पर स्थापित किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिर धर्म बाबा स्थान रजवा ग्वारी “जय सियाराम जय जय सियाराम जय जय सियाराम जय सियाराम” के जयकारों से गूंज उठा। इस नवाह संकीर्तन में प्रतिदिन संध्या में झांकी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी रजवा ग्वारी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मवीर सिंह,शशिकांत चौपाल, सुजीत राय सहित गांव के प्रमुख व्यक्तियों का सहयोग है।
